बैरसिया: भोपाल के रातीबड़ में निर्माणाधीन इमारत में 19 वर्षीय युवती से साथी मजदूर ने किया रेप
Berasia, Bhopal | Sep 30, 2026 भोपाल के रातीबड़ इलाके में निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती ने साथी मजदूर पर शादी का भरोसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। दोनों मूलरूप से दमोह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी देवराज यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।