नारनौल: 18 नवंबर को दिल्ली में होगा रेजांगला शौर्य दिवस समारोह, 'अहीरधाम' बनाने की मांग
नारनौल में श्री कृष्ण यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव ने 18 नवंबर को दिल्ली में रेजांगला शौर्य दिवस समारोह का ऐलान किया। समारोह में अहीरधाम बनाने और वीरगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई जाएगी।