पोड़ैयाहाट: सुंदरपहाड़ी: बच्चा अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने आरोपी के पिता को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
बच्चा अपहरण का आरोप के बाद सुंदर पहाड़ी थाना के तसरिया गांव में ग्रामीणों ने आरोपी के पिता को बंधक बना लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे छुड़ाकर थाना ले गई । मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 6 वर्ष का एक बच्चा घर से गायब हो गया था जो कि रात में 11बजे भागते हुए अपने घर पहुंचा और उसने गांव के एक व्यक्ति पर उसे बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया था।