Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
No video available

दरिया अब तेरी खैर नहीं, बूंदों ने बगावत कर ली है। नादां न समझ बुजदिल इनको, लहरों ने बगावत कर ली हैं। #CTET #BTET #ABVP

111.9k views | Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 24, 2022

MORE NEWS

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 17, 2026

टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला पदाधिकारी गंभीर 124% स्कैनिंग पर थपथपाई पीठ, एक्स-रे कार्य में ढिलाई पर दी सख्त चेतावनी।

आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को 
राष्ट्रव्यापी 'टीबी मुक्त भारत अभियान' को धरातल पर उतारने और जिले को इस बीमारी से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन का पैनी नजर है। जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में टीवी मुक्त अभियान की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले में अब तक हुए कार्यों का लेखा-जोखा लिया। समीक्षा में पाया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में टीबी मरीजों की खोज के लिए की जा रही और स्कैनिंग का काम काफी शानदार रहा है। जिले ने लक्ष्य के मुकाबले 124 प्रतिशत स्कैनिंग का काम पूरा कर लिया है, जिस पर जिला पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
हालांकि, मरीजों की पहचान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एक्स-रे (X-Ray) कार्य की रफ्तार काफी धीमी पाई गई। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त लहजे में कहा कि 
"एक्स-रे के कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए। यदि इस कार्य में सुधार नहीं हुआ और ढिलाई जारी रही, तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।"
     उनके द्वारा बताया गया कि जन-प्रतिनिधियों की ली जाएगी मदद, वरीय अधिकारी करेंगे दैनिक मॉनिटरिंग
अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए जिला पदाधिकारी महोदय ने पंचायती राज व्यवस्था को इससे जोड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी पंचायतों के मुखिया और सरपंचों से संपर्क करें। टीबी मुक्त अभियान में इन स्थानीय जन-प्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित कराया जाए ताकि जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाई जा सके।
इसके साथ ही, अभियान की प्रगति पर लगातार नजर रखने के लिए जिला पदाधिकारी ने आदेश दिया कि जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा इस अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी।
इस बैठक में प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल 
उप विकास आयुक्त,
सिविल सर्जन,
अपर समाहर्ता (जांच),
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,
भूमि सुधार उप समाहर्ता,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,
वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी,
डीआरडीए निदेशक,
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी
सभी उप स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी।
बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों और प्रबंधकों को आपसी समन्वय बनाकर मिशन मोड में काम करने की हिदायत दी, ताकि शेखपुरा को जल्द से जल्द टीबी मुक्त घोषित किया जा सके।

टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला पदाधिकारी गंभीर 124% स्कैनिंग पर थपथपाई पीठ, एक्स-रे कार्य में ढिलाई पर दी सख्त चेतावनी। आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को राष्ट्रव्यापी 'टीबी मुक्त भारत अभियान' को धरातल पर उतारने और जिले को इस बीमारी से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन का पैनी नजर है। जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में टीवी मुक्त अभियान की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले में अब तक हुए कार्यों का लेखा-जोखा लिया। समीक्षा में पाया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में टीबी मरीजों की खोज के लिए की जा रही और स्कैनिंग का काम काफी शानदार रहा है। जिले ने लक्ष्य के मुकाबले 124 प्रतिशत स्कैनिंग का काम पूरा कर लिया है, जिस पर जिला पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। हालांकि, मरीजों की पहचान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एक्स-रे (X-Ray) कार्य की रफ्तार काफी धीमी पाई गई। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त लहजे में कहा कि "एक्स-रे के कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए। यदि इस कार्य में सुधार नहीं हुआ और ढिलाई जारी रही, तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।" उनके द्वारा बताया गया कि जन-प्रतिनिधियों की ली जाएगी मदद, वरीय अधिकारी करेंगे दैनिक मॉनिटरिंग अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए जिला पदाधिकारी महोदय ने पंचायती राज व्यवस्था को इससे जोड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी पंचायतों के मुखिया और सरपंचों से संपर्क करें। टीबी मुक्त अभियान में इन स्थानीय जन-प्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित कराया जाए ताकि जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाई जा सके। इसके साथ ही, अभियान की प्रगति पर लगातार नजर रखने के लिए जिला पदाधिकारी ने आदेश दिया कि जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा इस अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी। इस बैठक में प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सभी उप स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों और प्रबंधकों को आपसी समन्वय बनाकर मिशन मोड में काम करने की हिदायत दी, ताकि शेखपुरा को जल्द से जल्द टीबी मुक्त घोषित किया जा सके।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 17, 2026

डीहा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए यदु मुखिया ने कराया नामांकन

डीहा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए यदु मुखिया ने कराया नामांकन

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 17, 2026

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में फरियादियों की भीड़, 43 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को 
 समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में 'जिला जनता दरबार' का आयोजन किया गया। सरकार के "सबका सम्मान, जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनता दरबार में भारी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर बुजुर्ग और जरूरतमंद अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। आज के दरबार में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिला पदाधिकारी महोदय ने संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन कराने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में आए फरियादियों की शिकायतों को जिला पदाधिकारी महोदय ने एक-एक कर बारी-बारी से देखा और उनसे बातचीत कर वस्तुस्थिति को समझा। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समय सीमा के अंदर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिवादियों को सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि 
"हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ ससमय मिले। इसके लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयत्नशील है।"
प्रमुख शिकायतें और जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देश
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेंशन, समाज कल्याण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामले छाए रहे, जिन पर जिला पदाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए। जैसे पिंजड़ी ग्राम के रामाकांत सिंह ने जनवितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत कम राशन मिलने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को इस मामले में यथाशीघ्र जांच प्रतिवेदन सौंपने का आदेश दिया। जमीन की मापी कराने, रसीद पर खाता-खसरा व रकबा चढ़ाने, भू-लगान, परिमार्जन कराने, अतिक्रमणवाद पर रोक लगाने, जमीन बेचने पर रोक लगाने तथा सकलदीप राम की जमीन से संबंधित मामले पर त्वरित जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वृद्धापेंशन, विकलांगता पेंशन, ट्राईसाइकिल वितरण तथा चाँदनी पटेल को 'परवरिश योजना' का लाभ दिलाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने स्तर से लम्बित आवेदनों को जांचकर गुणवत्तापूर्ण निष्पादित करेंगे अन्ययथा संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमशगत कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया। नया चापाकल लगाने, सिंचाई कार्य हेतु बिजली पोल और तार लगाने, विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण कराने तथा घर, प्राथमिकी दर्ज कराने, एवं आम रास्तों से अवरोध हटाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने, लोन माफ करवाने तथा भरण-पोषण का लाभ दिलाने से जुड़े आवेदनों पर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
"सबका सम्मान, जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत जिले के सुदूर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बूढ़े-बुजुर्ग बड़ी आस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर ही समस्याओं के निराकरण के प्रयास से आम जनता के बीच विश्वास बढ़ रहा है।
    इस अवसर पर अपर समाहर्ता (जांच) श्री संजय कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित जिला स्तर के कई अन्य अधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में फरियादियों की भीड़, 43 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश। आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में 'जिला जनता दरबार' का आयोजन किया गया। सरकार के "सबका सम्मान, जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनता दरबार में भारी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर बुजुर्ग और जरूरतमंद अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। आज के दरबार में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिला पदाधिकारी महोदय ने संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन कराने का निर्देश दिया। जनता दरबार में आए फरियादियों की शिकायतों को जिला पदाधिकारी महोदय ने एक-एक कर बारी-बारी से देखा और उनसे बातचीत कर वस्तुस्थिति को समझा। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समय सीमा के अंदर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिवादियों को सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि "हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ ससमय मिले। इसके लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयत्नशील है।" प्रमुख शिकायतें और जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देश जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेंशन, समाज कल्याण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामले छाए रहे, जिन पर जिला पदाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए। जैसे पिंजड़ी ग्राम के रामाकांत सिंह ने जनवितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत कम राशन मिलने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को इस मामले में यथाशीघ्र जांच प्रतिवेदन सौंपने का आदेश दिया। जमीन की मापी कराने, रसीद पर खाता-खसरा व रकबा चढ़ाने, भू-लगान, परिमार्जन कराने, अतिक्रमणवाद पर रोक लगाने, जमीन बेचने पर रोक लगाने तथा सकलदीप राम की जमीन से संबंधित मामले पर त्वरित जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वृद्धापेंशन, विकलांगता पेंशन, ट्राईसाइकिल वितरण तथा चाँदनी पटेल को 'परवरिश योजना' का लाभ दिलाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने स्तर से लम्बित आवेदनों को जांचकर गुणवत्तापूर्ण निष्पादित करेंगे अन्ययथा संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमशगत कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया। नया चापाकल लगाने, सिंचाई कार्य हेतु बिजली पोल और तार लगाने, विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण कराने तथा घर, प्राथमिकी दर्ज कराने, एवं आम रास्तों से अवरोध हटाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने, लोन माफ करवाने तथा भरण-पोषण का लाभ दिलाने से जुड़े आवेदनों पर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। "सबका सम्मान, जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत जिले के सुदूर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बूढ़े-बुजुर्ग बड़ी आस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर ही समस्याओं के निराकरण के प्रयास से आम जनता के बीच विश्वास बढ़ रहा है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (जांच) श्री संजय कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित जिला स्तर के कई अन्य अधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 17, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस के लिए 48 पुलिस बसों, 30 चारपहिया वाहनों एवं 6 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एनडीए सरकार पुलिस बल को अत्याधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता (Response Time) में उल्लेखनीय सुधार होगा, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को नई गति मिलेगी।

#BiharPolice #SafeBihar #LawAndOrder #PublicSafety #विकसित_भारत #समृद्ध_बिहार 
#शेखपुरा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस के लिए 48 पुलिस बसों, 30 चारपहिया वाहनों एवं 6 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनडीए सरकार पुलिस बल को अत्याधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता (Response Time) में उल्लेखनीय सुधार होगा, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को नई गति मिलेगी। #BiharPolice #SafeBihar #LawAndOrder #PublicSafety #विकसित_भारत #समृद्ध_बिहार #शेखपुरा

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 17, 2026

दरिया अब तेरी खैर नहीं, बूंदों ने बगावत कर ली है। नादां न समझ बुजदिल इनको, लहरों ने बगावत कर ली हैं। #CTET #BTET #ABVP - Sheikhpura News