बृज नगर पुलिस थानाधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के खिलाफ धड़पकड़ अभियान को लेकर पुलिसकर्मी प्रयाग सिंह ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना पर गांव सारंगपुर से तीन हजार के इनामी बदमाश नारायण उर्फ अन्नू पुत्र हरिओम जाति गुर्जर उम्र 20 साल को गिरफ्तार किया ।आरोपी तीन माह से फरार चल रहा था।