उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दुकान पर ग्राहक बनकर आए चोर ने बड़ी सफाई से गल्ले में रखी नगदी चोरी कर ली। CCTV फुटेज के अनुसार, आरोपी ने पहले बुजुर्ग दुकानदार को सामान दिखाने में उलझाया और मौका मिलते ही गल्ले से नकदी निकाल ली। इसके बाद उसने रकम को अपनी शर्ट में छिपाया और वहां से फरार हो गया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।
.
.
.
.
#Meerut #Theft #CCTV #ViralVideo #UPNews
Fatehabad, Agra | Jun 25, 2026