कासगंज: कासगंज शहर में कावडियों के सम्मान में पुलिस ने लगाया कैम्प, एसपी ने कावडियों पर की पुष्प वर्षा
कासगंज। सावन के तीसरे सोमवार से एक दिन पहले रविवार को कासगंज शहर में कांवड़ियों के स्वागत और सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए। शहर के सोरों गेट पर कासगंज पुलिस की ओर से कांवड़ियों के स्वागत के लिए कैंप लगाया गया। यहां जिले के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार मौजूद रहे।