तिजारा: भिवाड़ी में ग्रेप उल्लंघन पर कार्रवाई, विभिन्न विभागों ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए चलाया अभियान
Tijara, Alwar | Nov 28, 2025 भिवाड़ी में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे संयुक्त कार्रवाई की। ग्रेप के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को उल्लंघन करने वालों पर 3,31,100 का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के तहत निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियों वाली साइट पर कुल 179 निरीक्षण किया जिनमें से 61 में उल्लंघन पाए गए।