अमरिया: अमरिया में 'आयुष आपके द्वार' अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन
अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘आयुष आपके द्वार ‘जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले’ के तहत निःशुल्क आयुष कैंप मंगलवार को 2 बजे तक लगाया गया । इन कैंप में होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। साथ ही रोगों के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया