सादाबाद: दोहई गांव के लिंक रोड पर यूरिया के कट्टों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटा, ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बचा, आवागमन बाधित
एक ट्रैक्टर-ट्रॉला मानिकपुर की ओर यूरिया के कट्टे लेकर जा रहा था। नगला सलेम के पास कीचड़ और फिसलन थी जिससे ट्रॉला का पहिया अनियंत्रित हो गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रॉला में लदे यूरिया के कट्टे सड़क पर बिखर गए, चालक सुरक्षित बच गया। ट्रॉला पलटने से आसपास के गांवों के राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।