जगदलपुर: कलेक्टर ने दिए निर्देश, शासन के अनुसार 31 दिसंबर से पहले सरकारी खजाने में लौटानी होगी निष्क्रिय खातों की राशि
कलेक्टर हरिस एस. ने मंगलवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि पिछले 20 वर्षों से विभिन्न विभागों के निष्क्रिय खातों में पड़ी राशि की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं