जगदलपुर: कांकेर की घटना के विरोध में 24 दिसम्बर को बंद का ऐलान, पूर्व मंत्री अरविंद नेताम ने ईसाई मिशनरियों पर लगाए गंभीर आरोप
कांकेर जिले के आमाबेड़ा में धर्मांतरण और शव दफन को लेकर हिंसा को लेकर आज सर्व समाज सर्व समाज बस्तर ,जनजातीय सुरक्षा मंच और विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने कांकेर में हिंसा के लिए ईसाई मिशनरियों को जिम्मेदार बताया है ।