जगदलपुर: किसान कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस नगरनार ने धान खरीदी लिमिट बढ़ाने के लिए गरावण्डकला में किया धरना व तालाबंदी
बस्तर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, नगरनार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सेठिया के नेतृत्व में किसान,कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण द्वारा धान खरीदी केंद्र में लिमिट बढ़ाने हेतु गरावण्डकला में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया गया साथ ही मांग पूरी करने दो दिन के अल्टीमेटम के साथ ज्ञापन सौंपा गया।