पोड़ैयाहाट: सास के अपहरण के आरोपी दामाद के राजपुरा स्थित घर में आत्म समर्पण के निर्देश के साथ पोड़ैयाहाट पुलिस ने चिपकाया इश्तहार
सास के अपहरण के आरोपी दामाद के राजपुर स्थित घर में आत्म समर्पण के निर्देश के साथ रविवार को पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया। पोड़ैयाहाट थाना के SI रजनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम राजपुरा गई और कांड संख्या 47/ 26 के फरार अभियुक्त रामू सोरेन पेसर स्वर्गीय दुखन सोरेन के घर ग्रामीणों की मौजूदगी में न्यायालय के आदेशानुसार हाजिर होने की सख्त चेतावनी दी।