चरखी दादरी: मरीजों से व्यवहार व अन्य शिकायतों को लेकर DGहेल्थ के पत्र से विभाग में मचाहड़कंप,च.दादरी अस्पताल के 5डॉक्टरो के नाम शामिल
स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के व्यवहार और उनकी कार्यशैली को लेकर हेल्थ डीजी द्वारा शिकायत के साथ मांगी टिप्पणी को लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है वहीं हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन मामले को लेकर आगामी रणनीति बना रही है। हेल्थ डीजी द्वारा भेजी शिकायत में दादरी के सिविल अस्पताल में कार्यरत पांच डाक्टरों के नाम शामिल हैं।