चरखी दादरी: गांव बलाली सहित 6 गांवों में बनेंगे ग्राम सचिवालय, सरकार द्वारा 3 करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपए की राशि की गई जारी
चरखीदादरी जिले के बलाली सहित 6 गांवों में ग्राम सचिवालय के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 3 करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। यह जानकारी देते हुए आज विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आधुनिक प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश की गठबंधन सरकार ने चरखी दादरी जिले के 6 गांवों में ग्राम सचिवालय के लिए राशि जारी की है।