किस्को: किस्को प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनवितरण प्रणाली की दुकानों पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित, मतदाताओं को किया जागरूक
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत गुरुवार दोपहर 2:30 बजे स्पीप कोषांग की ओर से किस्को प्रखंड मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। ये कार्यक्रम प्रखंड के विभिन्न गांवों के जनवितरण प्रणाली की दुकानों में आयोजित किये गये। स्वीप कोषांग की वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए फार्म-6 की जानकारी दी गई।