सहजनवा: रामपुर सरजू कैनाल नहर में पानी न मिलने से नाराज़ किसानों ने किया प्रदर्शन, अवर अभियंता ने दिया आश्वासन
गोरखपुर के सहजनवा ब्लॉक में रामपुर सरजू कैनाल नहर में पानी नहीं मिलने से किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने सूखी नहर में खड़े होकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं।