टीकमगढ़: पपौरा चौराहे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ शहर के पपौरा चौराहे पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम मोहन कुशवाहा निवासी लखौरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति माडूमर गांव से अपने गांव आ रहा था रास्ते में पपौरा चौराहे पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया।