टीकमगढ़: टीकमगढ़ RTO ऑफिस के पास घायल मिला व्यक्ति, गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
टीकमगढ़ RTO ऑफिस के पास गुरुवार रात एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला है। घायल का नाम मोनू पाल निवासी दुर्गापुर बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति नयागांव जेसीबी मशीन चलाने गया था। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि व्यक्ति आरटीओ के पास घायल अवस्था में डला हुआ है। घायल की हालत गंभीर है।