लालबर्रा: सिंहवाहिनी दुर्गा उत्सव समिति हनुमान चौक मीरेगाव में हवन एवं नवकन्या पूजन संपन्न
सिंहवाहिनी दुर्गा उत्सव समिति, हनुमान चौक मीरेगाव में 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे धार्मिक विधि-विधान के साथ हवन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अनुष्ठान पंडित राधेश्याम शुक्ला द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पूजन-अर्चन के उपरांत ग्रामीणों ने हवन कुंड में आहुतियां डालकर गांव की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। हवन कार्यक