हरिहरगंज: हरिहरगंज में यूजीसी नियमों के विरोध में गरजा स्वर्ण समाज, अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान
हरिहरगंज यूजीसी के नए नियमों, आरक्षण नीति में सुधार और एससी-एसटी एक्ट 2026 में संशोधन की मांग को लेकर शुक्रवार के दोपहर 3:00 बजे हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय में स्वर्ण एकता मंच के बैनर तले एक दिवसीय जनसभा आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन फुटूक सिंह ने किया। जनसभा से पहले स्वर्ण समाज के लोग सैकड़ों लोग शामिल हुए।