17 फरवरी को अवैध राशि की वसूली को लेकर परिवहन के मोबाइल टीम द्वारा पिटाई से ट्रैक्टर मालिक सह चालक उदय यादव की मौत के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे चौडीहा गांव पहुंचे, जहां राजद के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हौसला बढ़ाया।