मड़ावरा: गढोली कलां में विद्युत करंट से हुई ग्रामीण की मौत के मामले में परिजनों ने लाइन मैन सहित 2 लोगों पर लगाया आरोप
गढोली कलां में विद्युत करेन्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की हुई मौत के मामले में परिजनों ने वुधवार को शाम 4बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर लाइन मैन सहित 2 लोगों पर रंजिश के तहत विद्युत करेन्ट से मारने का आरोप लगाया है।परिजनों ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मृतक का लाइनमैन से विगत दिनों लड़ाई हुई थी।