कोंडागांव: जिला कार्यालय के सभाकक्ष में हुई समय सीमा की बैठक,नीति आयोग के सभी लक्ष्यों को संपूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान की निर्धारित अवधि में सभी लक्ष्यों को संपूर्ण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अभियान के दौरान लगातार जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश भी दिए।