एकमा: तेज हवा से सड़क पर विशाल पेड़ गिरा, आवागमन घंटों बाधित
Ekma, Saran | Sep 27, 2026 एकमा ताजपुर मुख्य मार्ग पर राजापुर के समीप तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया पेड़ गिरने से मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा गनीमत रही की पेड़ गिरते समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया मुख्य पार्षद श्वेता रानीके निर्देश पर पेड़ को हटाया गया इसके बाद आवागमन बहाल हुआ