सहजनवा: हरपुर-बुदहट के गांव से शौच के लिए निकली विवाहिता का कथित अपहरण, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज; महिला की तलाश में जुटी पुलिस
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव से शौच के लिए निकली विवाहिता के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पड़ोस के नितेश कुमार अपने छह साथियों के साथ महिला को जबरन साथ ले गया।