चौसा: मुंडन संस्कार में आने वाले लोगों को हुई परेशानी, प्रशासन ने जाम से बचने के लिए नगर के बाहर ही रोके वाहन
Chausa, Buxar | May 4, 2026 मुंडन संस्कार को लेकर नगर में जिले के साथ ही अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में वाहन पहुंचे। वाहनों से होने वाले नगर को जाम से बचने के लिए जिला प्रशासन ने नगर के बाहर ही पार्किंग की व्यवस्था किया था। जिससे कोई भी चार पहिया वाहन नगर में प्रवेश नहीं कर सके। इसको देखते हुए इस गर्मी में श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।