फरीदपुर: भुता पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, एक साथ 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार
भुता थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को अलग-अलग मामलों में वारंट जारी होने के बाद नन्हेलाल, रमेश, छोटेलाल और राजाराम निवासी बुधौली, धीरेन्द्र सिंह निवासी बरखेड़ा और भैयालाल निवासी महमूदापुर गौटिया को गिरफ्तार किया गया।