केंद्रीय संचार ब्यूरो के कर्मचारियों ने ली नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ
स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु जनजागरूकता का लिया संकल्प
कोटा/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 18 अगस्त 2026 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक मीणा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कर्मचारियों से अपने परिवार, मित्रों, पड़ोसियों तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास करना है। कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने नशामुक्त जीवनशैली अपनाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया।
------