भारतीय सेना के सम्मान में 240 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
अध्यक्ष पीयूष गोयल ने रक्तदाताओं और सहयोगियों का जताया आभार
बल्लबगढ़,01 नवंबर।
Aonenews अरविन्द बक्शी
भारतीय सेना के सम्मान और मानवता की सेवा के उद्देश्य से बल्लभगढ़ समाज युवा संगठन द्वारा सेक्टर-2 कम्युनिटी सेंटर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 240 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और कुल 240 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष पीयूष गोयल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित इस शिविर के माध्यम से संगठन ने देशभक्ति, सामाजिक सहयोग और मानव सेवा का संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीर बधाई के पात्र हैं। उनके इस योगदान से जरूरतमंद मरीजों को सहायता मिलेगी। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों और पत्रकार साथियों का भी धन्यवाद किया।
पीयूष गोयल ने कहा कि बल्लभगढ़ समाज युवा संगठन भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
Faridabad, Faridabad | Nov 1, 2026