नाथनगर: नाथनगर में देर रात तक चार चैती दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, कलश व गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में चैत्य नवरात्र के समापन पर रविवार को विभिन्न इलाकों में स्थापित चार प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। वहीं मनसकामनानाथ मंदिर व नृर्सिंह ठाकुरबाड़ी की प्रतिमा पुरानीसराय मोड़ के पोखर में विसर्जित हुई।