पंडारक: पंडारक के बकावाँ गांव में चोरी का 5 घंटे में खुलासा, सोना-चांदी और नकदी बरामद
Pandarak, Patna | May 26, 2026 पंडारक के भदौर थाना क्षेत्र के बकावां गांव में 24 मई 2026 की रात राघवेंद्र कुमार के घर में चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया। चोरी की गई सोना-चांदी के आभूषण और नकदी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर भदौर थाना की पुलिस ने कार्रवाई की। बाढ़ एसडीपीओ 2 ने मंगलवार को लगभग साढ़े 5 बजे ये जानकारी दी ।