चकरनगर: चकरनगर इलाके के यमुना तटवर्ती गांवों में पशुओं का टीकाकरण, बीमार पशुओं का किया गया परीक्षण
पशुपालन विभाग की ओर से यमुना नदी के तटवर्ती गांव खिरीटी व ककरैया में कैंप लगाकर पशु स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण अभियान चलाया गया। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे डिप्टी सीवीओ डॉ. अशोक कुमार ने टीम के साथ गांव पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण किया और बीमार पशुओं की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, साफ-सफाई पर जोर दिया।