कोंडागांव: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचाड़ी में कक्षा 7वीं, 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
फरसगांव क्षेत्र के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) चिचाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 7वीं, 9वीं एवं 11वीं (विज्ञान) की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के तहत प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त,प्रवेश परीक्षा 10 अगस्त तथा परिणाम 12 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे। प्रवेश मेरिट एवं प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा