चौसा: चौसा थर्मल पावर प्लांट के प्रभावित किसान अप्रैल में पटना किसान संसद में भाग लेंगे
Chausa, Buxar | Apr 5, 2026 चौसा थर्मल पावर के प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा चौसा द्वारा रविवार को बनारपुर पंचायत भवन पर किसान चौपाल अपराहन 2 बजे आयोजित किया गया. चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन बिहार एवं झारखंड के प्रभारी दिनेश कुमार तथा बिहार राज्य दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह शामिल हुए, चौपाल की अध्यक्षता नथुनी राम ने की।