लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित लायंस क्लब परिसर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ, जिला इकाई के द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन मंगलवार के दोपहर 12:45 पर किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा किया गया।