नबीनगर: सलैया थाना में मदनपुर सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार चौधरी ने किया लंबित कांडों की समीक्षा बैठक
सलैया थाना में शनिवार को सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार चौधरी ने लंबित कांडों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने थानाध्यक्ष रंजन कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करना सुनिश्चित करें. अनुसंधान में तेजी लाएं. सभी पेंडिंग केस का जल्द से जल्द निष्पादन करते हुए न्यायालय को सुपुर्द करें.