नबीनगर: पथरा टोला कंचनबांध गांव से पुलिस ने लूट के मामले में फ़रार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ़्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने लूट कांड मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा टोला कंचनबांध गांव निवासी सोनू यादव है. उसकी गिरफ्तारी उसके गांव से ही की गई है. थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर लूट से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई थी. काफी दिनों से फरार चल रहा था.