नबीनगर: नबीनगर थाने में आवेदन देकर पिता ने पुत्र को खोजने की लगाई गुहार
नबीनगर थाना क्षेत्र के रतनुआ गांव निवासी बलकेश सिंह ने अपने 18 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र कुमार सिंह को लापता होने की सूचना पुलिस को दी हैं. उनका पुत्र 27 मई से लापता है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है. अब तक घर वापस नहीं आया है. अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ हैं.