रेपिड किट से की दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में कैमिकल की जांच
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से खाद्य पदार्थो की जांच एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि आज श्योपुर में 03 डेयरियों में रेपिड किट के माध्यम से दुग्ध एवं दुग्ध से उत्पादों की जांच की गई। रेपिड किट के माध्यम से गई जांच में कैमिकल का उपयोग नही पाया गया। उन्होंने जानकारी दी कि धु्रवनंदा गौ पंचगव्य प्रा.लि. ग्राम जैदा से मिक्स मिल्क एवं काऊ घी तथा गोकुल दूध डेयरी पाली रोड श्योपुर से मिक्स मिल्क के लीगल नमूने भी लिये गये है। इसके साथ ही जय निमेश दूध डेयरी बस स्टैण्ड के पीछे श्योपुर पर दूध एवं दही की रैपिड किट के माध्यम से जांच की गई जांच के दौरान तीनों स्थानों पर दूध में कैमिकल की मिलावट नही पाई गई है।
दो दूध डेयरियों से लिये गये नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur