*AIMIM पार्टी के सक्रिय सदस्य आफताब को प्रदान किया गया सदस्यता कार्ड, पदाधिकारी रहे मौजूद*
फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सक्रिय सदस्य आफताब को सदस्यता कार्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहिउद्दीन फारूकी शाहब एवं युवा जिला अध्यक्ष कासिम सिद्दीकी की मौजूदगी में उन्हें सदस्यता कार्ड सौंपा गया।
कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता अभियान, संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष कासिम सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष मोहिउद्दीन फारूकी, अरबाज, शकील, साकिब, मोहम्मद फैजान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़े सदस्यों को सक्रिय रूप से कार्य करने और पार्टी की गतिविधियों में भागीदारी निभाने की बात कही।