मझोली: कटाव धाम मंदिर के पास मोटरसाइकिल ने बस का इंतजार कर रहे 2 लोगों को मारी टक्कर, मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मझौली थाना में पनागर वार्ड नंबर 5 के रहने वाली दुर्गेश कुमार चौधरी ने रिपोर्टलिखाई कि वह शनिवार दोपहर 1:00 बजे काटा धाम मंदिर घूमने गया था वहां से दर्शन करके नीचे उतरा था कि पड़ोस में रहने वाली हसीना बी और उनका लड़का अयाज खान मिले। वे बस का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। मझौली पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।