चौसा: ऊर्जा सचिव मनोज कुमार ने किया चौसा पावर प्लांट का निरीक्षण, 660 MW की दूसरी यूनिट जल्द होगी चालू, समीक्षा हुई
Chausa, Buxar | Apr 10, 2026 बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के ऊर्जा सचिव - सह - प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने शुक्रवार को 2:00 बजे अपराह्न में चौसा स्थित एसजेवीएन थर्मल पावर प्लांट का दौरा कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सर्वप्रथम ऊर्जा सचिव ने एसजेवीएन परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पूरे प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया।