नागौद और रामपुर बघेलान में सेवा सेतु शिविर आयोजित
---
सतना 03 अक्टूबर 2026/शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को नागौद एवं रामपुर बघेलान में सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी।
शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा पात्र हितग्राहियों से विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई। राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की सेवाओं की जानकारी भी नागरिकों को उपलब्ध कराई गई। सेवा सेतु कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही शासकीय सेवाओं का लाभ एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#सतना