दो दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जमुना कॉलोनी, पंजाबी मोहल्ला निवासी प्रियांशु शर्मा का शव कोलगवां थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित उषा पैलेस के सामने एक कुएं में मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक के छोटे भाई कृष शर्मा ने बताया कि प्रियांशु दो दिन पहले दुकान जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
परिजनों ने मामले में अनहोनी की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि मृतक का महंगा मोबाइल फोन और पर्स भी गायब है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
#24satnanews# viral page#satnamp#