राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने अतिवृष्टि-बाढ़ प्रभावितों को दी जा रही राहत सहायता की बैठक में समीक्षा की
सतना, 2 अक्टूबर 2026। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने शुक्रवार को सोहावल जनपद पंचायत सभागार में राजस्व, कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर रैगांव विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित परिवारों को प्रदान की जा रही राहत सहायता की समीक्षा की।
राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्यों की जानकारी लेते हुए पात्र प्रभावितों तक शासन की राहत सहायता समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए तथा राहत प्रकरणों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।बैठक में राज्यमंत्री ने क्षेत्र में नवीन खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए 8 से 10 एकड़ शासकीय भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर एसडीएम राहुल सिलडिया, एल.आर. जांगड़े, सुमेश द्विवेदी, सभी तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ प्रतिपाल बागरी, अशोक मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#सतना