स्वच्छता एवं श्रमदान से दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश
----
सतना 03 अक्टूबर 2026/मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के “सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत संकट मोचन सेवा संस्थान द्वारा स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तालाब एवं जलस्रोत के आसपास साफ-सफाई की। श्रमदान के दौरान जलस्रोत के आसपास फैले कचरे एवं गंदगी को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के साथ-साथ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में युवाओं एवं संस्था के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से समाज में जनभागीदारी से स्वच्छ एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#सतना