जमुई: जमुई में निःशुल्क तिरंगा मिल रहा है, नगर परिषद ने लगाया काउंटर
Jamui, Jamui | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस को लेकर जमुई नगर परिषद कार्यालय के बाहर शुक्रवार 12 बजे राष्ट्रीय ध्वज वितरण के लिए विशेष काउंटर लगाया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में लगाए गए इस काउंटर पर लोगों को निःशुल्क तिरंगा उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर परिषद कर्मी कुंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि विभागीय निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है।