पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थानांतर्गत मुंदुई गांव की एक नाबालिग लड़की को थाना प्रभारी टिंकू दास और पीएलवी की सक्रियता से दलालों के चंगुलों से बचा लिया गया। सुबह में कुछ दलालों द्वारा मजदूरों को एक टोली को बस के जरिए तमिलनाडु ले जाया जा रहा था। इसी बस में एक नाबालिग बच्ची को भी उसके माता-पिता की जानकारी के बिना बहला फुसलाकर वाहन में बैठा लिया था।